---Advertisement---

PM Awas Yojana Urban 2.0 Online Apply 2026: बड़ी खुशखबरी! घर बनाने के लिए ₹2.50 लाख तक सहायता

logo

By: DkKhabar

On: Wednesday, August 26, 2026 12:54 PM

Google News
Follow Us

PM Awas Yojana Urban 2.0 Online Apply :- यदि आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, अगर आप भी शहर में रहते हैं और आपके परिवार के पास देश में कहीं भी अपना खुद का पक्का मकान नहीं है और आप सभी अपना मकान बनवाना चाहते हैं, तो आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, तो PM Awas Yojana Urban 2.0 योजना के तहत आपके घर बनाने या खरीदने के लिए सरकारी मदद मिलती है। साथी, आप सभी की जानकारी के लिए बता दे कि खासकर जी ने परिवारों के पास अपनी जमीन होती है। वे Beneficiary Led Construction (BLC) के तहत पक्का मकान बनाने का लाभ ले सकते हैं। सामान्य राज्यों में केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी मिलाकर ₹2.50 लाख तक की सहायता प्रति आवास मिल सकती है। हालांकि सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करने से लाभ नहीं मिलता, इसके लिए आपकी पात्रता, जमीन और जरूरी दस्तावेज सही होने चाहिए और स्थानीय निकाय द्वारा सत्यापन भी किया जाता है।

PM Awas Yojana Urban 2.0 क्या है, योजना को पहले आसान भाषा में समझें

यदि आप सभी जानना चाहते हैं, यह PM Awas Yojana Urban 2.0 क्या है, तो आप सभी की जानकारी के लिए बता दे,  योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई शहरी लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद योजना है। इसके उद्देश्य ऐसे पत्र शहरी परिवारों के लिए है, जो की पक्का आवास उपलब्ध कराने में मदद करना है जिनके पास अपना पक्का मकान नहीं है। यह योजना 1 सितंबर 2024 से पांच वर्षों के लिए लागू की गई है,

और इसके माध्यम से करीब 1 करोड़ पात्र शहरी परिवारों की आवास जरूरतों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।इस योजना में हर व्यक्ति को सीधे ₹2.50 लाख नकद देने का नियम नहीं है। आपको मिलने वाला लाभ इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस category और किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में आते हैं।योजना मुख्य रूप से चार verticals के माध्यम से लागू होती है:

  • BLC – Beneficiary Led Construction
  • AHP – Affordable Housing in Partnership
  • ARH – Affordable Rental Housing
  • ISS – Interest Subsidy Scheme
PM Awas Yojana Urban 2.0 Online Apply
PM Awas Yojana Urban 2.0 Online Apply

PMAY Urban 2.0 Overview योजना की मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
योजना का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0
Short Name PMAY-U 2.0
योजना का क्षेत्र शहरी क्षेत्र
योजना की अवधि 1 सितंबर 2024 से 5 वर्ष
लक्ष्य करीब 1 करोड़ पात्र शहरी परिवार
मुख्य श्रेणियां BLC, AHP, ARH और ISS
BLC किसके लिए अपनी उपलब्ध जमीन पर घर बनाने वाले पात्र EWS परिवार
EWS आय सीमा सालाना पारिवारिक आय ₹3 लाख तक
LIG आय सीमा ₹3 लाख से ₹6 लाख तक
MIG आय सीमा ₹6 लाख से ₹9 लाख तक
BLC में घर का क्षेत्र सामान्यतः 30 से 45 वर्ग मीटर
आवेदन माध्यम Unified Web Portal / CSC / संबंधित ULB
योजना विभाग Ministry of Housing & Urban Affairs
Official Website PMAY-U Portal

 

PM Awas Yojana Urban 2.0 Benefits कितनी आर्थिक सहायता मिल सकती है?

योजना के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल यही है कि PM Awas Yojana Urban 2.0 के अंतर्गत कितने रुपए का लाभ मिलता है तो आप की जानकारी के लिए बता दे कि यह सवाल सबसे महत्वपूर्ण है और क्योंकि ₹2.50 लाख की पूरी राशि को केवल केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता समझना सही नहीं होगा।

सामान्य राज्यों के funding pattern में BLC/AHP के लिए केंद्र सरकार की सहायता ₹1.50 लाख प्रति आवास और राज्य सरकार का न्यूनतम हिस्सा ₹1 लाख प्रति आवास निर्धारित है। इस प्रकार कुल सरकारी सहायता ₹2.50 लाख प्रति पात्र आवास हो सकती है।

सहायता का हिस्सा सामान्य राज्यों में निर्धारित राशि
केंद्र सरकार का हिस्सा ₹1.50 लाख
राज्य सरकार का न्यूनतम हिस्सा ₹1.00 लाख
कुल सरकारी सहायता ₹2.50 लाख
Beneficiary Contribution घर/Project Cost का कम-से-कम 25%

 

PMAY Urban 2.0 Eligibility कौन आवेदन कर सकता है?

जैसे कि आप सभी जानते हैं, कि आप सभी को PM Awas Yojana Urban 2.0 Online Apply करने से पहले कुछ आवश्यक eligibility जरूर चांस लेनी होती है। और साथ ही  आप गलत category या गलत जानकारी के साथ आवेदन करते हैं, तो आपका verification के दौरान आपका आवेदन रुक जाता है। इसलिए आप सभी को जरूरी चीज जान लेनी चाहिए। आपको नीचे दे दी गई है।

  • परिवार शहरी क्षेत्र में रहता हो।
  • आवेदक निर्धारित EWS/LIG/MIG income category में आता हो।
  • आवेदक या beneficiary family के किसी सदस्य के नाम भारत में कहीं भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
  • BLC के लिए आवेदक EWS category में होना चाहिए।
  • BLC के तहत निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध होनी चाहिए और उसका clear title होना जरूरी है।
  • पिछले 20 वर्षों में केंद्र, राज्य/UT या Local Self Government की housing scheme के तहत घर allot हुआ है तो सामान्यतः PMAY-U 2.0 का लाभ नहीं मिलेगा।
  • आवेदन में दी गई जानकारी verification में सही पाई जानी चाहिए।

Income Limit for PMAY-U 2.0 आय सीमा कितनी होनी चाहिए?

PMAY-U 2.0 में income category काफी महत्वपूर्ण है। केवल कम आय होना पर्याप्त नहीं है; आपको जिस vertical का लाभ लेना है, उसकी eligibility भी पूरी करनी होगी।

  • EWS: सालाना household income ₹3 लाख तक
  • LIG: ₹3 लाख से ₹6 लाख तक
  • MIG: ₹6 लाख से ₹9 लाख तक

अगर आप अपनी जमीन पर BLC के तहत घर बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो यह component EWS families के लिए है, ध्यान रखें कि States/UTs को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार MoHUA की सहमति से EWS income criteria को redefine करने की flexibility दी गई है। इसलिए स्थानीय नियम भी जरूर देखें।

PMAY Urban 2.0 Documents Required आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

PM Awas Yojana Urban 2.0 Online Apply शुरू करने से पहले आप सभी के पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। वैसे भी दस्तावेज आप सभी को नीचे दे दिए गए हैं। यदि आप सभी के पास इनमें से कोई से भी आवश्यक दस्तावेज नहीं होते, तो आप सभी का आवेदन नहीं किया जाता है।

  • आवेदक का Aadhaar Card
  • परिवार के सदस्यों की Aadhaar details
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाते की जानकारी
  • Income details / संबंधित प्रमाण
  • वर्तमान और स्थायी पते की जानकारी
  • BLC के लिए जमीन के ownership/title documents
  • निर्माण स्थल का पूरा पता
  • परिवार के सदस्यों की जानकारी
  • लागू होने पर category से संबंधित जानकारी
  • Portal/ULB द्वारा मांगे गए अन्य documents

PM Awas Yojana Urban 2.0 Online Apply ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अब बात करते हैं आवेदन की। यदि आप सभी आवेदन करना चाहते हैं, तो आप सभी की जानकारी के लिए बता दे कि नीचे यहां आपको स्टेप बाय स्टेप सारी जानकारी दे दी गई। किस तरीके से आप सभी को आसानी से घर बैठे फोन की मदद से आवेदन कर सकते हैं?

Step 1 – Official PMAY-U Portal खोलें

  • सबसे पहले PMAY-U की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। वहां PMAY-U 2.0 के application section में जाएं।
  • केवल आधिकारिक सरकारी portal का इस्तेमाल करें। किसी अनजान वेबसाइट पर Aadhaar, OTP या bank details साझा न करें।

Step 2 – Eligibility Check करें

  • आवेदन शुरू करने से पहले portal पर मांगी गई eligibility information भरें। इसमें आपकी income, housing condition और अन्य जरूरी जानकारी पूछी जा सकती है।
  • अगर आप अपनी जमीन पर मकान बनाना चाहते हैं और BLC की eligibility पूरी करते हैं, तो संबंधित category चुनें।

Step 3 – Aadhaar Verification पूरा करें

  • आवेदन में Aadhaar details की जरूरत होती है। Portal पर मांगी गई प्रक्रिया के अनुसार Aadhaar verification पूरा करें।
  • OTP केवल आधिकारिक portal पर ही दर्ज करें। अपना OTP किसी agent या दूसरे व्यक्ति को न बताएं।

Step 4 – Personal Details भरें

  • इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी सावधानी से भरें। नाम और दूसरी basic details Aadhaar तथा अन्य official documents से मेल खानी चाहिए।
  • गलत spelling या अलग-अलग documents में अलग जानकारी verification में परेशानी पैदा कर सकती है।

Step 5 – Family Details जोड़ें

  • अपने beneficiary family के सदस्यों की जानकारी भरें। इसमें पति/पत्नी और अविवाहित बच्चों की details शामिल हो सकती हैं।
  • जहां Aadhaar details मांगी जाएं, वहां सही नंबर ही दर्ज करें।

Step 6 – Income Details भरें

  • अपनी वास्तविक household income दर्ज करें। Income category गलत दिखाकर योजना का लाभ लेने की कोशिश न करें।
  • Verification में गलत जानकारी मिलने पर आवेदन अस्वीकृत हो सकता है।

Step 7 – Construction Site Details भरें

  • BLC applicants के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिस जमीन पर मकान बनाया जाना है, उसकी सही location और ownership से संबंधित details भरें।
  • जमीन के दस्तावेज clear और valid होने चाहिए।

Step 8 – Bank Details दर्ज करें

  • Portal पर मांगे जाने पर bank account number, IFSC और दूसरी banking information सही भरें।
  • Account details भरने के बाद एक बार दोबारा जरूर check करें।

Step 9 – Declaration पढ़ें

  • Final Submit करने से पहले declaration/undertaking को ध्यान से पढ़ें।
  • आपसे income, pucca house न होने और eligibility से संबंधित declaration लिया जा सकता है। इसलिए केवल सही जानकारी के आधार पर ही declaration स्वीकार करें।

Step 10 – Application Submit करें

  • सारी details check करने के बाद application submit करें। आवेदन से संबंधित acknowledgement/application reference मिले तो उसे सुरक्षित रखें।
  • उसका screenshot या PDF भी अपने पास रख सकते हैं, ताकि आगे status देखने या ULB से संपर्क करने में आसानी रहे।

PMAY-U 2.0 Important Links जरूरी आधिकारिक लिंक

नीचे योजना से संबंधित जरूरी links दिए गए हैं। आवेदन या नियमों की अंतिम पुष्टि हमेशा सरकारी वेबसाइट और official guidelines से करें।

जरूरी सेवा लिंक
PMAY-U 2.0 Online Apply / Official Portal PMAY-U Official Portal
PMAY-U Official Website Official Website
PMAY-U 2.0 Scheme Guidelines Official Guidelines PDF
DK Khabar YouTube Channel YouTube Channel
DK Khabar WhatsApp Channel WhatsApp Channel

 

PMAY Urban 2.0 Application Status आवेदन का स्टेटस कैसे देखें?

आप सभी की जानकारी के लिए बता दे कि आवेदन करने के बाद application status समय-समय पर चेक करते रहना जरूरी होता है और साथ ही इससे आपको पता चलता रहता है कि आवेदन verification में आगे बढ़ चुका है या विस्तार रूप से कुछ करेक्शन की जरूरत है। आपसे भी नीचे दी गई जानकारी को पढ़कर आसानी से अपने स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  • Status check करने के लिए PMAY-U के official portal पर उपलब्ध tracking सुविधा का उपयोग करें।
  • अगर online status में कोई समस्या दिखाई देती है, तो संबंधित ULB/Municipality से संपर्क किया जा सकता है।
  • किसी भी अनजान व्यक्ति को status check करवाने के नाम पर OTP, Aadhaar authentication या bank details न दें।

Conclusion PMAY Urban 2.0 के लिए आवेदन करना चाहिए या नहीं?

अगर आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं और आपके परिवार के पास भारत में कहीं भी पक्का घर नहीं है, तो PM Awas Yojana Urban 2.0 की पात्रता जरूर चेक करें। खासकर जिन EWS परिवारों के पास अपनी जमीन है और वे उस पर घर बनाना चाहते हैं, उनके लिए BLC कैटेगरी काफी उपयोगी हो सकती है।

सामान्य राज्यों में BLC/AHP के तहत केंद्र सरकार से ₹1.50 लाख और राज्य सरकार से कम-से-कम ₹1 लाख मिलाकर करीब ₹2.50 लाख तक की सरकारी सहायता मिल सकती है। हालांकि यह सहायता आपके राज्य, कैटेगरी, दस्तावेज और वेरिफिकेशन के बाद ही मंजूर होती है। इसलिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल पोर्टल पर नए नियम जरूर देख लें, जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और फॉर्म में हमेशा सही जानकारी ही भरें, ताकि बाद में वेरिफिकेशन के समय कोई परेशानी न हो।

PM Awas Yojana Urban 2.0 FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. PM Awas Yojana Urban 2.0 में ₹2.50 लाख मिलते हैं क्या?

सामान्य राज्यों में BLC/AHP के निर्धारित funding pattern के अनुसार केंद्र सरकार का हिस्सा ₹1.50 लाख और राज्य सरकार का न्यूनतम हिस्सा ₹1 लाख प्रति unit है। इस तरह कुल सरकारी सहायता ₹2.50 लाख हो सकती है। State/UT के अनुसार funding pattern अलग हो सकता है।

Q2. PM Awas Yojana Urban 2.0 Online Apply कौन कर सकता है?

शहरी क्षेत्र में रहने वाले पात्र EWS/LIG/MIG परिवार योजना के अलग-अलग verticals के तहत लाभ ले सकते हैं, बशर्ते beneficiary family के पास देश में कहीं भी पक्का मकान न हो और अन्य लागू eligibility conditions पूरी हों।

Q3. अपनी जमीन पर घर बनाने के लिए कौन-सी category चुननी होगी?

अपनी उपलब्ध जमीन पर नया मकान बनाने वाले पात्र EWS परिवारों के लिए Beneficiary Led Construction (BLC) category बनाई गई है। जमीन का clear title होना जरूरी है।

Q4. BLC के लिए सालाना आय कितनी होनी चाहिए?

BLC EWS beneficiaries के लिए है। Official guidelines के अनुसार EWS household की annual income सामान्यतः ₹3 लाख तक है। States/UTs को निर्धारित प्रक्रिया के तहत EWS income criteria में flexibility दी गई है।

Q5. क्या पहले सरकारी आवास योजना का लाभ लेने वाला व्यक्ति आवेदन कर सकता है?

अगर beneficiary को पिछले 20 वर्षों में केंद्र, राज्य/UT या Local Self Government की housing scheme के तहत house allot किया गया है, तो वह सामान्यतः PMAY-U 2.0 का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं होगा।

Q6. क्या ₹2.50 लाख एक ही बार में खाते में आ जाएंगे?

नहीं। BLC में Central Assistance construction progress से जुड़ी instalments में जारी की जाती है। Official mechanism में 40%, 40% और 20% की instalment structure तथा geo-tagging/progress conditions दी गई हैं।

Q7. क्या PMAY-U 2.0 के लिए खुद की जमीन जरूरी है?

हर vertical के लिए नहीं। लेकिन अगर आप BLC के तहत अपनी जमीन पर मकान बनाना चाहते हैं, तो clear land title जरूरी है। योजना के अन्य verticals में अलग व्यवस्था है।

Q8. क्या केवल online application करने से योजना मंजूर हो जाती है?

नहीं। Online application जमा करना approval की guarantee नहीं है। Eligibility, documents और अन्य details का verification तथा competent authorities की approval जरूरी होती है।

Q9. PMAY Urban 2.0 की official website कौन-सी है?

योजना की आधिकारिक जानकारी और updates के लिए Ministry of Housing & Urban Affairs का PMAY-U portal इस्तेमाल करें।

Q10. आवेदन करते समय सबसे जरूरी सावधानी क्या है?

Aadhaar, income, family और land details बिल्कुल सही भरें। केवल official portal या authorized माध्यम का उपयोग करें और किसी भी व्यक्ति के साथ OTP साझा न करें।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment