---Advertisement---

Scholarship 2026: 4 Best Scholarships से पाएं ₹15 लाख तक की मदद

logo

By: DkKhabar

On: Monday, August 24, 2026 2:27 PM

Scholarship 2026: 4 Best Scholarships
Google News
Follow Us

यदि आप ही पढ़ाई कर रहे हो और आप एक विद्यार्थी हैं, तो आप सभी अपनी आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप की तलाश कर रहे हैं। जानना चाहते हैं, कि हमें ऐसी कौन सी स्कॉलरशिप मिल सकती है, जिससे कि हम अपनी आगे की पढ़ाई को पूरा कर सके। तो आपको आज में चार ऐसी स्कॉलरशिप के बारे में बताने जा रहा हूं। उसके अंतर्गत आप आवेदन कर सकते हैं और आप इसमें आसानी से ही कई लाख तक की स्कॉलरशिप का सकते हो। इस समय सभी छात्रों के लिए Kotak Kanya Scholarship 2026-27, SBI Asha Scholarship 2026, HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026 और Reliance Foundation Scholarship 2026 यह सबसे बड़ी स्कॉलरशिप योजनाएं चलाई जा रही है।

यदि आप किसी भी कक्षा के विद्यार्थी है और आप पढ़ाई कर रहे हैं, तो आप अपनी कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक किया ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन को कर रहे हैं, तो आप इसके अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। सभी विद्यार्थियों के लिए इसी स्कॉलरशिप को शुरू किया गया है। जिन छात्रों ने अभी तक स्कॉलरशिप के अंतर्गत आवेदन नहीं किया है, वे छात्र अब आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन में आप सभी के कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगे होंगे और कहां पर जाकर के आप आवेदन कर सकते हैं? इसके अंतिम तारीख क्या होने वाली है? यह सभी जानकारी आप सभी को यहां पर देखने को मिल जाएगी।

Scholarship 2026 Overview

इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत अलग-अलग श्रेणी में अलग-अलग कक्षाओं को अलग-अलग स्कॉलरशिप दी जाती है। नीचे यहां पर कुछ टैबलेट में जानकारी दी गई है। उसे जानकारी से आपको समझ में आ जाएगा।.

Scholarship किसके लिए अधिकतम सहायता मुख्य पात्रता
Kotak Kanya Scholarship 2026-27 12वीं के बाद Professional Course में प्रवेश लेने वाली छात्राएं ₹1.5 लाख प्रति वर्ष* 12वीं में कम से कम 75%, पारिवारिक आय ₹6 लाख तक
SBI Asha Scholarship 2026-27 कक्षा 9-12, UG, PG, MBBS, IIT, IIM व Overseas श्रेणियां ₹15 लाख तक* श्रेणी के अनुसार अलग पात्रता
HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026-27 कक्षा 1-12, Diploma, ITI, Polytechnic, UG और PG ₹75,000 तक पिछली परीक्षा में कम से कम 55%, आय ₹2.5 लाख तक
Reliance Foundation Scholarship 2026-27 प्रथम वर्ष UG और चुनिंदा PG विद्यार्थी UG ₹2 लाख, PG ₹6 लाख तक* Course के अनुसार अलग पात्रता

 

Kotak Kanya Scholarship 2026-27, छात्राओं को ₹1.5 लाख प्रति वर्ष तक

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए निकली है, जो छात्राएं 12वीं पास करने के बाद किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रोफेशनल ग्रेजुएशन कोर्स को कर रही है। उन सभी के लिए इस स्कॉलरशिप को निकाला गया है। वे सभी छात्र इसमें आवेदन कर सकते हैं। आप सभी के कक्षा 12वीं में 75% अंक या equivalent CGPA होने चाहिए। आप इसके अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं और आपके परिवार की आय ₹6 लख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। Engineering, MBBS, Architecture, Design, Integrated LLB और कुछ अन्य पात्र professional courses में प्रथम वर्ष की छात्राएं इसके दायरे में आ सकती हैं।

चयनित छात्रा को ₹1.5 लाख प्रति वर्ष तक की सहायता graduation course पूरा होने तक मिल सकती है, जो निर्धारित नियमों और renewal conditions के अधीन होती है। इस राशि का उपयोग फीस, हॉस्टल, किताबों, लैपटॉप, इंटरनेट, परिवहन और दूसरे शैक्षणिक खर्चों के लिए किया जा सकता है।

SBI Asha Scholarship 2026-27, कक्षा 9 से Higher Education तक सहायता

SBI Asha Scholarship 2026-27, जिसका वर्तमान नाम SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 है, SBI Foundation की बड़ी शिक्षा सहायता पहल है। और यह स्कॉलरशिप कक्षा 9वी कक्षा से शुरू हो जाती है और आप किसी भी कोर्स को या किसी भी क्लास में हो, तो आप इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इसमें आप सभी छात्रों को ₹15000 से लेकर के 15 लाख तक की स्कॉलरशिप दी जाती है.

वर्तमान programme में School Students को ₹15,000, Undergraduate विद्यार्थियों को ₹75,000, Postgraduate विद्यार्थियों को ₹1.5 लाख, MBBS और IIT जैसी अलग-अलग categories में अधिक सहायता तथा IIM विद्यार्थियों को ₹5 लाख तक की scholarship उपलब्ध है। Overseas Studies category में सहायता ₹15 लाख तक जा सकती है।

यदि आप इसके अंतर्गत आवेदन करना चाहती है, तो आपके परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपए से कम होनी चाहिए. इंटरमीडिएट तक के छात्रों की और जबकि कई higher-education categories में यह ₹6 लाख तक रखी गई है। 2026-27 आवेदन 22 जुलाई 2026 से शुरू हुए हैं और वर्तमान आधिकारिक deadline 4 सितंबर 2026 है।

HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026 यदि आप भी कक्षा 1 से ₹75,000 तक की मदद

HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026-27,  यदि आप भी कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई कर रहे हैं या डिप्लोमा आईटीआई, पॉलिटेक्निक ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएट, ऐसे किसी भी कोर्स को कर रहे हैं, तो आप सभी के लिए यह स्कॉलरशिप एक बहुत ही अच्छी स्कॉलरशिप होने वाली है, क्योंकि इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत आप सभी की कम से कम 55% अंक होने चाहिए, पिछली कक्षा में और आपके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।

कक्षा 1 से 6 के विद्यार्थियों को ₹15,000 और कक्षा 7 से 12, Diploma, ITI तथा Polytechnic के विद्यार्थियों को ₹18,000 तक सहायता दी जाती है। General UG के लिए ₹30,000, Professional UG के लिए ₹50,000, General PG के लिए ₹35,000 और Professional PG courses के लिए ₹75,000 तक सहायता निर्धारित है। आप सभी को इसके अंतर्गत जल्द ही आवेदन करना है। यदि आप इस पॉलिसी का लाभ देना चाहते हैं, तो आप किसी स्कॉलरशिप में जल्द ही आवेदन कर सकते हैं।

Reliance Foundation Scholarship 2026 – UG को ₹2 लाख और PG को ₹6 लाख तक

Reliance Foundation Scholarship 2026-27 आप सभी को बता दे, इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत 5100 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी, जिसके अंतर्गत 5000 अंडरग्रैजुएट छात्रों को और 100 पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को स्कॉलरशिप दिए जाएगी। आप सभी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, आवेदन कर सकते हैं। इसके अंतर्गत आप सभी भारत के निवासी होने चाहिए। आप सभी के कक्षा 12वीं में 60% से अधिक अंक होने चाहिए। तो आप इसके अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

Postgraduate Scholarship चुनिंदा future-ready क्षेत्रों के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए है। इनमें Artificial Intelligence, Computer Science, Mathematics & Computing, Engineering, Renewable Energy, Material Science और Life Sciences जैसे क्षेत्र शामिल हैं। PG में 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है और course की अवधि में ₹6 लाख तक सहायता उपलब्ध है।

Scholarship 2026 Eligibility & Documents – आवेदन से पहले क्या तैयार रखें?

इन सभी स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए आप सभी के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होनी चाहिए। यदि आप सभी के पास यह दस्तावेज नहीं है, तो जल्द ही इन्हें आवेदन से पहले बनवाने, क्योंकि आवेदन के वक्त उनकी आवश्यकता सबसे ज्यादा होने वाली है।

आवेदन से पहले सामान्य रूप से ये documents तैयार रखना उपयोगी रहेगा:

  • Aadhaar Card या अन्य मान्य पहचान पत्र
  • हाल की passport size photo
  • पिछली कक्षा/semester की marksheet
  • Family Income Certificate
  • वर्तमान course का admission proof
  • Fee receipt या fee structure
  • Bank passbook
  • Bonafide Certificate, यदि मांगा जाए
  • Entrance Exam Scorecard, जहां लागू हो
  • Category/Disability/Crisis proof, यदि लागू हो

हर scholarship में documents की सूची एक जैसी नहीं होती। इसलिए form भरते समय संबंधित portal पर दी गई current document list को अंतिम मानें।

Scholarship 2026 Apply Online – आवेदन कैसे करें?

आप सभी को किस तरीके से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं, इन सभी स्कॉलरशिप की अपनी अलग-अलग प्रक्रिया होती है। आवेदन करने की, तो आपको सभी स्कॉलरशिप के आधार पर ही आपको आवेदन करना होगा। आप सभी को आवेदन करते वक्त अपनी जरूरी डॉक्यूमेंट साथ रखने होंगे।

Registration करते समय active mobile number और email ID इस्तेमाल करें। Form में नाम, जन्मतिथि, course, college, marks और income की जानकारी documents के अनुसार ही भरें। जरूरी files साफ और पढ़ने योग्य format में upload करें।

Form submit करने से पहले Preview जरूर देखें। नाम, bank details, marks, course और income में गलती होने पर verification के दौरान समस्या हो सकती है। Scholarship के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को पैसे या OTP न दें।

Important Links – Scholarship 2026 Official Links

जरूरी जानकारी लिंक
Kotak Education Foundation Official Website
SBI Asha Scholarship 2026-27 Official Scholarship Portal
HDFC Parivartan ECSS Scholarship Official Programme Website
Reliance Foundation Scholarship Official Scholarship Portal
DK Khabar YouTube Channel YouTube Channel
DK Khabar WhatsApp Channel WhatsApp Channel

Scholarship 2026 Benefits & Tips – आवेदन करते समय इन बातों का ध्यान रखें

जब आप इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत आवेदन करें, आप तो आपको ध्यानपूर्वक आवेदन करना होगा और आपके जितने भी डॉक्यूमेंट देने किसी भी प्रकार से आपको फर्जी डॉक्यूमेंट नहीं देनी होगी, क्योंकि आप सभी का स्कॉलरशिप में नाम आने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। यदि कोई गलती पाई जाती है, तो उसके जिम्मेदार आप होंगे।

Income Certificate और admission proof जैसे documents पहले तैयार कर लें। अगर scholarship में aptitude test, interview या document verification शामिल है, तो application submit करने के बाद registered email और mobile number नियमित रूप से check करते रहें।

Conclusion – कौन-सी Scholarship 2026 आपके लिए सही है?

अगर आप छात्रा हैं और 12वीं के बाद professional graduation course के प्रथम वर्ष में हैं, तो Kotak Kanya Scholarship 2026-27 जरूर check करें। School से higher education तक के विद्यार्थियों के लिए SBI Asha Scholarship 2026-27 में कई अलग categories मौजूद हैं।

परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर है और बच्चे पढ़ना चाहते हैं, तो उनसे भी के लिए इस स्कॉलरशिप को निकाला गया है विद्यार्थियों के लिए HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026-27 उपयोगी हो सकती है। First-year UG या पात्र PG course में पढ़ रहे विद्यार्थी Reliance Foundation Scholarship 2026-27 की eligibility भी जरूर जांचें।

 

FAQs – Scholarship 2026 से जुड़े सवाल-जवाब

Q1. Scholarship 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
अलग-अलग scholarships की eligibility अलग है। यहां बताई योजनाओं में कक्षा 1 से लेकर UG, PG और विशेष professional courses तक के विद्यार्थियों के लिए अलग अवसर मौजूद हैं।

Q2. Kotak Kanya Scholarship 2026-27 में कितने पैसे मिलते हैं?
इस स्कॉलरशिप में छैनी छात्राओं को 1.5 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप की जाती है।

Q3. SBI Asha Scholarship 2026-27 में अधिकतम कितनी राशि मिल सकती है?
सभी क्रांतिकारी की राशि अलग-अलग होती है। इसमें 15 लाख तक की स्कॉलरशिप दी जाती है।

Q4. HDFC Bank Parivartan Scholarship में कौन आवेदन कर सकता है?
कक्षा 1-12, Diploma, ITI, Polytechnic, UG और PG के पात्र भारतीय विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। पिछली qualifying examination में कम से कम 55% और वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख तक होनी चाहिए।

Q5. Reliance Foundation Scholarship 2026 में कितनी सहायता मिलती है?
2026-27 programme में UG विद्यार्थियों को degree की अवधि में ₹2 लाख तक और चयनित PG विद्यार्थियों को ₹6 लाख तक scholarship मिल सकती है।

Q6. क्या एक विद्यार्थी एक से अधिक scholarship के लिए form भर सकता है?
आप अलग-अलग scholarships के लिए आवेदन कर सकते हैं यदि उनकी eligibility पूरी करते हैं, लेकिन एक से अधिक scholarship का लाभ एक साथ लेने के नियम programme-specific हो सकते हैं। संबंधित scholarship की Terms & Conditions जरूर पढ़ें।

Q7. Scholarship form भरने के लिए कोई फीस देनी पड़ती है?
किसी भी स्कॉलरशिप को बढ़ाने के लिए किसी भी प्रकार का सुख देने की आवश्यकता नहीं है।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment