Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025: महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया मौका

By: DkKhabar

On: Sunday, September 28, 2025 4:54 PM

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025
Google News
Follow Us
WhatsApp Join Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 हेलो दोस्तों बिहार सरकार में महिलाओं के लिए एक नई पहल शुरू की है जिसका नाम Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 रखा गया है दोस्तों आप सभी को बता दे कि यह योजना उन महिलाओं के लिए है जो खुद से अपना रोजगार करना चाहती है और आत्मनिर्भर होना चाहती है दोस्तों यह योजना बिहार सरकार ने महिलाओं के लिए विशेष तौर पर निकली है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और जो महिला बड़ा रोजगार करना चाहती है इसमें उन महिलाओं को कुछ राशि भी दी जा रही है उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनका10,000 की शुरुआती आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, और जरूरत पड़ने पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त मदद भी दी जाएगी। दोस्तों यह योजना बिहार सरकार ने महिलाओं के लिए निकली है दोस्तों अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025
Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025

हेलो दोस्तों आप सभी बिहार सरकार के नई पहल के बारे में जानना चाहते हैं तो दोस्तों यहां पर हम आपसे भी को सभी जानकारी बताने वाले हैं दोस्तों बिहार सरकार ने Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 के तहत 25 लाख महिलाओं को बड़ी धनराशि दी है दोस्तों इस योजना के पहले चरण में 10,000 की पहली किस्त सीधे महिलाओं के बैंक खाते में डेबिट के माध्यम से भेजी गई है कुल 7 लाख 500 करोड रुपए ट्रांसफर किए गए हैं इस योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वयं रोजगार के लिए प्रोत्साहन करना है उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
शुरुआतबिहार सरकार
मुख्य विभागग्रामीण विकास विभाग
लाभार्थीहर परिवार की एक महिला
उद्देश्यमहिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित करना
प्रारंभिक सहायता राशि₹10,000 (पहली किस्त)
अतिरिक्त सहायता राशि₹2,00,000 तक (6 माह बाद मूल्यांकन के अनुसार)
राशि ट्रांसफर की शुरुआत26 सितम्बर 2025
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन और ऑफलाइन
बाजार सुविधामहिलाओं के उत्पादों के लिए हाट-बाजार विकसित किए जाएंगे
मुख्य लाभमहिलाओं का सशक्तिकरण, स्थानीय रोजगार, पलायन में कमी

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025

दोस्तों आप सभी जाना चाहते हैं कि बिहार सरकार द्वारा नई योजना कौन सी निकल गई है तो दोस्तों आप सभी को हमने इस आर्टिकल में बताया है कि बिहार सरकार ने Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 निकाली है जिसमें महिलाओं को  प्रोत्साहित करना है और इस योजना के तहत प्रति एक परिवार की एक महिलाओं को ₹10000 की प्रारंभिक आर्थिक सहायता देना है ताकि वह अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर सके इसके साथ ही व्यवसाय शुरू करने के 6 महीना बाद मूल्यांकन के आधार पर 2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जा  सकती है

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025

बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है?

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर स्व-रोजगार और उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित करना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक परिवार से एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रारंभिक सहायता राशि ₹10,000 दी जाएगी। इसके बाद व्यवसाय शुरू करने और उसके संचालन के आकलन के आधार पर महिलाओं को ₹2 लाख तक की अतिरिक्त आर्थिक मदद भी दी जा सकती है।

इस योजना का क्रियान्वयन बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) द्वारा किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएँ स्वयं सहायता समूह (SHG) के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगी।

बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य

  • महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना।
  • हर परिवार की कम से कम एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने हेतु सहयोग देना।
  • महिलाओं को उद्यमी (Entrepreneur) के रूप में स्थापित करना।
  • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार एवं स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना।
  • परिवार की आय में वृद्धि कर गरीबी उन्मूलन में योगदान देना।
  • महिलाओं के बीच कौशल विकास और उद्यमिता क्षमता का संवर्धन करना।
  • महिलाओं की समाज में समान भागीदारी और सम्मान सुनिश्चित करना।
  • राज्य की आर्थिक प्रगति में महिलाओं की सक्रिय भूमिका स्थापित करना।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का क्रियान्वयन

  • ग्रामीण क्षेत्रों में योजना का संचालन बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) द्वारा किया जाएगा।
  • शहरी क्षेत्रों में इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जाएगा।
  • योजना की मॉनिटरिंग एवं अनुश्रवण का कार्य जीविका मुख्यालय और संबंधित विभाग करेंगे।
  • धनराशि का भुगतान डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से लाभुकों के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा।

Benefits and Fetaures of Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025

राज्य सरकार सभी परिवारों की एक-एक महिला को ₹10,000 की पहली किस्त स्वरूप प्रदान करेगी। यह राशि उनके द्वारा चुने गए किसी भी स्वरोजगार को प्रारंभ करने में सहायक होगी। यह कदम महिलाओं को अपने दम पर व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा।

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 के लाभ

  • परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने हेतु आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • शुरुआत में ₹10,000 की राशि सीधे बैंक खाते में दी जाएगी।
  • व्यवसाय के सफल संचालन पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता उपलब्ध होगी।
  • महिलाओं को स्व-रोजगार और उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहन मिलेगा।
  • परिवार की आय में वृद्धि होगी और गरीबी उन्मूलन में मदद मिलेगी।
  • योजना से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को लाभ मिलेगा।
  • महिलाओं के लिए कौशल विकास और उद्यमिता प्रशिक्षण की सुविधा भी होगी।

Eligibility for Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। नीचे योजना की पात्रता शर्तें विस्तार से दी गई हैं:

  • आवेदिका बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • लाभ केवल एक परिवार से एक महिला को मिलेगा।
  • परिवार से आशय है – पति, पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे।
  • अविवाहित वयस्क महिला, जिनके माता-पिता जीवित नहीं हैं, उन्हें एकल परिवार माना जाएगा।
  • आवेदिका की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदिका अथवा उसके पति आयकर दाता नहीं होने चाहिए।
  • आवेदिका अथवा उसके पति सरकारी सेवा (नियमित/संविदा) में कार्यरत नहीं होने चाहिए।
  • महिला का जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ना अनिवार्य है।
  • यदि महिला पहले से सदस्य नहीं है, तो उसे स्व-घोषणा पत्र (Self Declaration) देकर सदस्यता लेनी होगी।
  • आवेदिका के नाम से बैंक खाता सक्रिय और आधार से लिंक होना चाहिए।

सितम्बर 2025 से DBT के जरिए बैंक खातों में राशि ट्रांसफर

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 के तहत राशि का वितरण तेज़ गति से किया जाएगा। सितम्बर 2025 से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ₹10,000 की प्रारंभिक राशि ट्रांसफर की जाएगी।

6 महीने बाद व्यवसाय विस्तार के लिए ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता मिलेगा

दोस्तों रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद सरकार महिलाओं के व्यवसाय का आलाहांका करेगी आकलन करेगी यदि महिलाएं वेबसाइट को सफलतापूर्वक चल रही है और विस्तार की जरूरत है तो उन्हें 2 लाख तक की अतिरिक्त आर्थिक धनराशि दी जाएगी यह विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है जो अपना बिजनेस को बड़ा करना चाहती हैं इस मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत

महिला कौन-कौन से रोजगार कर सकती है

महिला इस योजना से क्या-क्या रोजगार कर सकती है यहां पर आपको उसके बारे में जानकारी दी गई है.

  • फल/जूस/डेयरी प्रॉडक्ट दुकान
  • सब्जी एवं फल दुकान
  • किराना दुकान
  • बर्तन/प्लास्टिक सामग्री दुकान
  • खिलौना एवं जनरल स्टोर
  • ऑटोमोबाइल रिपेयर
  • मोबाइल बिक्री/रिपेयर/रिचार्ज
  • स्टेशनरी एवं फोटोकॉपी दुकान
  • खाद्य सामग्री दुकान
  • ब्यूटी पार्लर/कॉस्मेटिक/कृत्रिम ज्वेलरी
  • कपड़ा, सिलाई, फुटवियर
  • बिजली उपकरण की दुकान
  • कृषि कार्य
  • ई-रिक्शा/ऑटो
  • बकरी पालन
  • मुर्गी पालन
  • गौ पालन
  • अन्य (लाभुक स्वयं चयन कर सकते हैं)

Documents Required for Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 Online Apply

आप यदि आवेदन करना चाहते तो आपके पास कौन-कौन सी जरूरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए ताकि आप आवेदन कर सकते नीचे से भी दिए गए हैं.

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक या बैंक विवरण (DBT स्वचालित)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बिहार राज्य का स्थायी निवासी प्रमाण पत्र
  • शिक्षा प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो तो)
  • आय प्रमाण पत्र (आय सीमा आधारित पात्रता के लिए)
  • विहित प्रपत्र (अनुलग्नक-1)
  • स्व-घोषणा पत्र (अनुलग्नक-2) – समूह में सदस्यता लेने के लिए

How To Apply for Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025?

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 का लाभ उठाने के लिए इच्छुक महिलाओं को निर्धारित आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएँ ग्राम संगठन के माध्यम से प्रपत्र भरकर आवेदन कर सकती हैं, वहीं शहरी क्षेत्र की महिलाएँ ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन करेंगी।

योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हों या आवेदन के साथ उसमें सदस्यता लें।

ग्रामीण क्षेत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • इच्छुक महिला को ग्राम संगठन में विहित प्रपत्र (अनुलग्नक-1) में आवेदन करना होगा।
  • यदि वह SHG की सदस्य नहीं है, तो उसे स्व-घोषणा पत्र (अनुलग्नक-2) भरकर समूह में सदस्यता लेनी होगी।
  • ग्राम संगठन द्वारा विशेष बैठक में आवेदनों की समीक्षा कर अनुमोदन किया जाएगा और आगे की प्रक्रिया प्रखंड इकाई को भेजी जाएगी।
  • उसके बाद इस योजना की राशि लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित होगी।

शहरी क्षेत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • शहरी महिलाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्राप्त होंगे।
  • नगर विकास एवं आवास विभाग के सहयोग से प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

निष्कर्ष

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 एक बहुत ही बड़ी पहल है जो महिलाओं को आर्थिक धनराशि नहीं देगा बल्कि उन्हें सम्मान आत्म निर्भर और सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान करेगी बिहार सरकार का यह प्रयास नारी शक्ति को सम्मान देने और विकास की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक सार्थक कदम है। अगर महिला सशक्त है, तो समाज सशक्त है।” इस सोच को केंद्र में रखकर शुरू की गई यह योजना निश्चित रूप से बिहार को एक समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Important Links

Bihar Mahila Rojgar Yojana  Application Form PDF (ग्रामीण क्षेत्र)Download
Bihar Mahila Rojgar Yojana  New Application Form PDF (ग्रामीण क्षेत्र)
Download PDF
Online Apply (Only शहरी क्षेत्र)Click Here
Official WebsiteClick Here
बिहार जीविका समूह लिस्टMember List Check & Download

👉 नवीनतम अपडेट पाने के लिए हमारे Telegram ग्रुप से जुड़ें।

Official NotificationDownload Here
View CM Nitish Kumar Tweet on “X”Click Here to View
Download NoticeDownload Here
Join Telegram ChannelJoin Channel
HomepageVisit Homepage

FAQs’ – Mahila Rojgar Yojana 2025

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 क्या है?

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ₹10,000 की प्रारंभिक आर्थिक सहायता दी जाएगी और आगे सफल व्यवसाय संचालन पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त राशि प्रदान की जा सकती है।

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इसका लक्ष्य है कि हर परिवार की एक महिला को रोजगार का अवसर मिले, जिससे परिवार की आय में वृद्धि हो और गरीबी कम हो।

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 के तहत पहली किस्त कितनी मिलेगी?

योजना के अंतर्गत पहली किस्त के रूप में महिलाओं को ₹10,000 सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा

DkKhabar

देवेश सैनी dkkhabar.in वेबसाइट के संस्थापक और संपादक भी हैं। उन्होंने रोहिलखंड यूनिवर्सिटी से परास्नातक (M.sc) की पढ़ाई पूरी की है। 2019 से अपने यूट्यूब चैनल DK Study के माध्यम से रिजल्ट, एडमिट कार्ड, टाइम टेबल सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा करते रहे हैं। उनके पास 4 साल से अधिक का अनुभव है।
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment